February 15, 2026
Screenshot_20260210_201238_WhatsApp.jpg

जसपुर श्री साईं शिक्षण संस्थान महुआ डाबरा के चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को ग्राम तालबपुर में जाकर स्वयंसेवियो द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उपलक्ष में रैली का आयोजन किया एवं सभी ग्राम वासियों को वृक्षों के रोपण, वृक्षों के संरक्षण, वृक्षों की कटाई से होने वाले नुकसान एवं उसका जलवायु पर क्या प्रभाव पड़ेगा और एक वृक्ष एक पुत्र के समान पेड़ पौधे मत करो नष्ट सांस लेने में होगा कष्ट जैसे विषय पर घर-घर जाकर समझाया एवं तालबपुर की मलिन बस्तियों में एवं सड़कों के किनारे वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ने वृक्षों की कटाई से होने वाले नुकसान एवं बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए वृक्षों को लगाना जरूरी है जैसे विषयों को महत्व को बताया इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर विनोद कुमार कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार कौशल कुमार, शैलजा, शिखा, निधि, प्रवीण, फहीम, लोकेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *