February 15, 2026
Screenshot_20260211_111619_WhatsApp.jpg

जो सड़के अभी भी नहीं बन पाई उनका नंबर भी जल्दी आएगा: दीपक बाली

काशीपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कुशल मार्गदर्शन , नेतृत्व एवं आशीर्वाद के चलते काशीपुर को गड्ढा मुक्त बनाने के अपने वायदे को पूरा करने में महापौर दीपक बाली दिन-रात लगे हुए हैं। उन्होंने दो करोड 62 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 12 सडकों और एक नाले के निर्माण का शिलान्यास किया। यह सड़के ऐसे ऐसे क्षेत्रों में बन रही हैं जहां के लोग वर्षों से परेशान थे और उन्हें उम्मीद भी नहीं थी कि महापौर उनकी समस्या का समाधान करते हुए इतनी जल्दी इन सड़कों का निर्माण करा देंगे। शिलान्यास करने पहुंचे महापौर का वार्ड वासियों ने जोरदार स्वागत कर उनका आभार जताया।

महापौर दीपक बाली ने वार्ड नंबर 4 केशव पुरम बाजपुर रोड से जगबीर चौधरी वअनिरुद्ध मिश्रा के मकान को लेते हुए बहल्ला नदी तक 39 लाख की लागत से बनने वाले नाले के निर्माण कार्य, शिव विहार वार्ड नंबर 8 पुराने खड़जे से राजकुमार के मकान को लेते हुए राम जी व उमेश सिंह के मकान तक संलन रास्ते में पीसीसी टाइल व सड़क नाली/नाला निर्माण कार्य , वार्ड नंबर 8 में सरोज यादव के मकान से जितेंद्र मास्टर के मकान तक पीसीसी टाइल सड़क व नाली निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 8 रामपुरम कॉलोनी गायत्री कुंज से श्यामबदन सिंह के मकान तक पीसीसी टाइल्स व नाली निर्माण, वार्ड नंबर 8 रामपुरम कॉलोनी में गौतम कुंज्याल के मकान से सिद्धार्थ शर्मा के मकान तक पीसीसी टाइल व नाली निर्माण, वार्ड नंबर 5 कुआं खेड़ा में मेनरोड से पार्क तक, इसी वार्ड में पुराने खड़ंजे पर ओमवती के मकान से भूदेव के मकान तक, दिनेश शर्मा के मकान से मेन रोड पर सुरेंद्र सिंह रावत के मकान के सामने तक, इसी वार्ड में गोपी के मकान से चाऊमीन वाले के मकान तक, बाबूराम के मकान से सुरेंद्र/ वीरेंद्र के मकान तक, उमेश सिंह जोशी के मकान से बिस्ट जी के मकान को लेते हुए भूपेंद्र के मकान तक, रेलवे फाटक रोड पर सौरभ कांबोज के मकान से सुनील कांबोज के मकान तक तथा वार्ड नंबर 5 में ही जाहिद के मकान से मनोहर के मकान तक बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। महापौर बाली ने वार्ड वासियों को आश्वासन दिया कि अभी भी जो सड़के बनने से रह गई है उनका निर्माण कार्य भी जल्दी ही कराया जाएगा। उन्होंने शहर को साफ स्वच्छ बनाने में लोगों से नगर निगम को सहयोग करने का अनुरोध किया। शिलान्यास अवसर पर पार्षद कुलदीप शर्मा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्ति केंद्र संयोजक प्रेमपाल सिंह बूथ अध्यक्ष भानु दत्त शर्मा पार्षद कदीर अहमद राजेंद्र सिंह आकाश कांबोज पीयूष मित्तल श्याम सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता राजीव अरोरा बच्चू जसवीर सिंह सैनी एवं चौधरी समरपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य स्त्री पुरुष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *