February 14, 2026
Screenshot_20260213_175143_WhatsApp.jpg

जसपुर श्री साईं शिक्षण संस्थान महुआ डबरा द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना का समापन संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ग्राम प्रधान पंकज सिंह और इंटर कॉलेज प्राचार्य श्री नरेश कुमार के द्वारा किया गया जिसमें स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना लक्ष्य गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रुकैया, संचिता, कनक, रिहान ने ग्रुप डांस से सभी का मन मोह लिया एवं कशिश, सुरभि, दीक्षा, कुमकुम, सिमरन आदि ने मेरा छोटा कांवरिया गीत पर अपने नृत्य द्वारा दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया राष्ट्रीय सेवा योजना समाज की सेवा ही नहीं करती बल्कि यह हमारे भीतर नेतृत्व आप विश्वास अनुशासन और भाईचारे के गुण विकसित करती है। प्राचार्य डॉक्टर विनोद कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवा अनेक सामाजिक कार्य जैसे साक्षरता रक्तदान स्वच्छता अभियान करते हैं और साथ ही बताया राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ जुड़ना केवल कार्यक्रम में शामिल होना नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का हिस्सा बनना है। अंत में कार्यक्रम अधिकारी ने अपने शब्दों के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य अपने छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है यह एक ऐसी गतिविधि है जो युवा ऊर्जा और क्षमता का उपयोग करने और अपने छात्रों में राष्ट्रीय सेवा योजना में उनकी भागीदारी के माध्यम से सामुदायिक सेवा की भावना को आत्मसात करने का प्रयास करता है। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, श्री पंकज सिंह, श्री नरेश कुमार, डॉ विनोद कुमार, संदीप कुमार, कौशल कुमार, नेहा दुबे, डॉक्टर शैलजा सिंह, नदीम अकरम, दिलराज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *