February 17, 2026

काशीपुर । बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को “इम्प्लीमेंटेशन ऑफ द एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स ट्रेनिंग प्रोग्राम” विषय पर एक सप्ताह की कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यशाला Mahindra & Mahindra की CSR पहल – Mahindra Pride Classroom के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।
कार्यशाला का आज पहला दिन रहा और यह बीबीए, बीसीए, बी.कॉम (ऑनर्स) एवं एमबीए की द्वितीय एवं अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए विशेष रूप से आयोजित की गई है। प्रशिक्षण सत्र का संचालन रिसोर्स पर्सन C. A. प्रभात दिवाकर द्वारा किया जा रहा है।
कार्यशाला में छात्राओं को रोजगारोन्मुखी कौशलों के साथ-साथ निम्न विषयों पर भी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया जाएगा— जैसे
जीवन कौशल (Life Skills)
सौम्य कौशल (Soft Skills)
संचार कौशल (Communication Skills)
प्रस्तुतीकरण कौशल (Presentation Skills)
साक्षात्कार कौशल (Interview Skills)
आत्मसम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि
भावनाओं का प्रबंधन और चुनौतियों का सामना
संबंध निर्माण और पारस्परिक कौशल
व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक दक्षता
कार्यशाला के पहले दिन छात्राओं में उत्साह और सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी एक सप्ताह तक जारी रहेगा। डॉक्टर निमिषा ने बताया कि संस्थान के प्लेसमेंट विभाग द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ट्रेंनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी आनंद सिंह एवं समस्त फैकल्टी का विशेष सहयोग रहा।
इस प्रकार की कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर कार्य कुशलता को जागृत करना है।
यहां बताते चले की संस्थान की प्रबंध समिति लगातार इस प्रकार की कार्यशाला के आयोजन लिए प्रयासरत रहती है जिससे विद्यार्थी इससे महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।

डॉक्टर निमिषा अग्रवाल
प्राचार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *