काशीपुर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 के गवर्नर रोटेरियन राजन विद्यार्थी के तत्वाधान में 18 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित कार रैली आज बरेली से चलकर पीलीभीत व रुद्रपुर होते हुए काशीपुर पहुंची और मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर रामनगर रोड स्थित रोटरी भवन जाकर समाप्त हुई। काशीपुर पहुंचने पर रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर, एवं इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर के सदस्यों ने इसमें प्रतिभाग किया। इनके साथ ही काशीपुर पहुंचने पर समर स्टडी हॉल विद्यालय के छात्रों, द हेरिटेज स्कूल के छात्रों एवं एससी गुड़िया कॉलेज के छात्रों द्वारा इसमें प्रतिभाग किया गया । काशीपुर में रैली के संयोजक अनुराग कुमार सिंह रहे। यह रैली समाज में शांति एवं सद्भावना का संदेश लेकर चल रही है। रैली का उद्देश्य समाज के लोगों में सेवाभाव एवं प्रेमभाव जागरूक करना है। रैली में रोटेरियन देवेंद्र अग्रवाल एमडी जिंदल ग्रुप , श्रीमती मुक्ता सिंह अध्यक्ष समर हॉल स्कूल्स ऑफ ग्रुप, रोटेरियन राज मेहरोत्रा डिस्ट्रिक्ट काउंसलर, रो. रवि सहोता अध्यक्ष रोटरी क्लब कॉर्बेट ऑफ काशीपुर, रो. मोहन गुप्ता डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री काशीपुर, रो. निमिषा अग्रवाल अध्यक्षा इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर, रो. दीपिका गुड़िया, पुनीत सिंघल सेक्रेटरी रोटरी क्लब काशीपुर एवं समस्त रोटेरियन बंधु उपस्थित थे। उक्त रैली हल्द्वानी, नैनीताल, अलीगढ़, मथुरा, आगरा व हाथरस होते हुए झांसी जाएगी।


जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800

