February 20, 2026

काशीपुर चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन लाइव सेट एप्लीकेशन के फाउंडर अमृतेश पार्थ द्वारा लाइव सेट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस विषय के अंतर्गत स्वयंसेवियों को ऐप डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन, प्लेसमेंट, सोशल मीडिया, इवेंट, अलर्ट सिस्टम, इंटरनलशिप, आदि की जानकारी दी गई। सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन मुख्य अतिथि डॉ. सिद्धांत माथुर, मानसिक रोग विशेषज्ञ, हाइटेक हॉस्पिटल, काशीपुर के करकमलों से हुआ। शिविर समापन में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सड़क सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक, कुमाऊनी, गढ़वाली हरियाणवी, शास्त्रीय नृत्य, एवं लक्ष्य गीत आदि प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अन्त में डॉ. सिद्धांत माथुर, मानसिक रोग विशेषज्ञ द्वारा स्वयंसेवियों से मोटिवेशनल टॉक के माध्यम से टीमवर्क, एकाग्रता, ध्यानभ्रमित एवं मानसिक तनाव के कारण और उनका समाधान करने कीे जानकारी दी एवं शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कीर्ति पन्त ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। मंच का संचालन डॉ0 वंदना सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ0 रमा अरोरा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता मेहरा, डॉ रंजना, डॉ0 मंगला, डॉ0 ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, श्री मति प्राची धौलाखंडी, कु0 सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *