काशीपुर। होली के त्यौहार में अभी सप्ताह भर शेष है, लेकिन काशीपुर क्षेत्र में बैठकी होली की धूम मची है। जगह-जगह बैठकी होली का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनेश चन्द्र पाण्डे के आवास पर कुमाऊंनी संस्कृति की विशिष्ट पहचान के रूप में जानी जाने वाली सुप्रसिद्ध पारम्परिक बैठकी होली का आयोजन किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध होली गायक मोहित उपाध्याय, बसंत बल्लम विष्ट, हेमंत त्रिवेदी, कौशल पांडे, मुकेश भट्ट, नरेश चन्याल, नीरज सती,
गौरांग रघु, कैलाश जोशी, धरिधर पांडे,
मनीष पांडे, चेतन जोशी, गिरीश भट्ट, गौरव पंत, चंदन भट्ट व अतुल पांडे आदि ने प्रतिभाग करते हुए कुमाऊंनी होली गीत गाकर वातावरण को रंगीन कर दिया। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई।


जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



