








काशीपुर।भारत का अग्रणी “हरित रसायन” उत्पादन करने वाला इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) काशीपुर संस्थान हमेशा से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को निभाने के लिए अग्रसर रहा है, काशीपुर की कई संस्थाओं को कई वर्षों से लाभान्वित कर रहा है इसी क्रम को जारी रखते हुए आईजीएल ने विद्या भारती से सम्बद्ध शिशु शिक्षा समिति उत्तराखण्ड द्वारा संचालित केशव पुरम, काशीपुर स्थित “अजय भरतिया सरस्वती विद्या मन्दिर” विद्यालय को नवनिर्मित भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, रासायनिक विज्ञान प्रयोगशाला, जीव विज्ञान प्रयोगशाला, स्टेम लैब के साथ ही विशाल बहुउद्देशीय भवन (हॉल) विद्यालय प्रबंध समिति को बच्चों के बेहतर शिक्षण के लिए प्रदान किया।
इस अवसर पर उपस्थित आलोक सिंघल आईजीएल अधिशासी निदेशक ने कहा, इस सहयोग से विद्यालय के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार होगा।
इस सफल कार्यक्रम हेतु आईजीएल प्रबंधन सहित सभी विभागध्यक्षों ने कार्यक्रम में उपस्थित आलोक सिंघल अधिशासी निदेशक, राजेश कुमार सिंह हेड एचआर, विक्रांत चौधरी सहायक महाप्रबंधक प्रशासन, सचिन गुप्ता का आभार व्यक्त किया है, इस अवसर पर काशीपुर विधायक त्रिलोक चीमा, काशीपुर महापौर दीपक बाली, राम मल्होत्रा विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, अमित मित्तल प्रबंधक, सुखविंदर सिंह कोषाध्यक्ष, मैनेजर लाईजीनिग आर सी उपाध्याय, देवेंद्र कुमार अग्रवाल प्रबंध निदेशक केवीएस, शत्रुघ्न सिंह राठौड़ प्रांतीय मंत्री शिशु/जन शिक्षा समिति उत्तराखंड, ईश्वरी दत्त जोशी सह प्रदेश निरीक्षक जयपाल सिंह प्रधानाचार्य सहित विद्यालय स्टाफ व कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800

