February 25, 2026

जसपुर। युवाओं में खेल के प्रति रुझान बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जसपुर क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी डॉक्टर यूनुस चौधरी ने आज जसपुर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बैलजुड़ी स्थित अपने आवास के समीप स्थित “द टचवुड स्कूल” में स्थित टचवुड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को क्षेत्रीय युवाओं को समर्पित करने की घोषणा की। इस दौरान बैडमिंटन खेलते हुए उन्होंने युवाओं की हौसला अफजाई की और कहा कि हमारे देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और‌ खेल मंत्री रेखा आर्या लगातार युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते रहते हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर आज उन्होंने “द टचवुड स्कूल” में स्थित टचवुड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को क्षेत्रीय युवाओं को समर्पित करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इस कॉम्प्लेक्स में बच्चे और युवा स्कूल टाइम के उपरांत दोपहर बाद से बैडमिंटन का प्रशिक्षिण ले सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर यूनुस चौधरी के अतिरिक्त फारूक चौधरी, वासिफ चौधरी, आरिफ चौधरी, फैजुल रहमान, आरिफ खान, कोच गुरमीत सिंह, शंकर कश्यप, अखलाक चौधरी, द टचवुड स्कूल के प्रिंसिपल काविश सिद्दीकी, सफाकत अली खान आदि समेत भारी संख्या में बच्चे, युवा और‌ स्कूल स्टाफ से संबंधित व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!