जसपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आगमन पर भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपाइयों से संगठन की मजबूती पर जोर दिया। साथ ही पार्टी की नीतियों एवं सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कुंडा स्थित एक निजी रेस्टोरेंट पर रुके प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट का भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. यूनुस चौधरी एवं उनके सहयोगियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान साकिब चौधरी, आसिफ चौधरी, राजू, सोनू, राहुल आदि उपस्थित रहे।


जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
