February 28, 2026

काशीपुर। बाइक असंतुलित होकर फिसल जाने से मदरसा शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। यूपी के जनपद मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा तहसील अंतर्गत ग्राम दुल्हापुर निवासी 40 वर्षीय मौहम्मद नईम पुत्र मौहम्मद यूनुस रामनगर स्थित एक मदरसा में पढ़ाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली कुंडा क्षेत्र के भरतपुर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!