March 1, 2026


काशीपुर ज्ञानार्थी कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में ख्वाइश एनजीओ की संस्थापक सुश्री आयुषी नlगर ने विद्यार्थियों को मानवता, सामाजिक उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता का महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है और यदि प्रत्येक व्यक्ति संकल्प ले ले तो वह समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।
आयुषी नlगर ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशील होने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि समाज में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक जीव सम्मान और अवसर का हकदार है। उन्होंने अपने एनजीओ द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ख्वाइश एनजीओ के माध्यम से आज हजारों महिलाओं और बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया गया है। संस्था द्वारा संचालित स्किल सेंटर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके एनजीओ के माध्यम से अब तक हजारों जरूरतमंद पशुओं का उपचार किया जा चुका है।
आयुषी नlगर ने युवा शक्ति से आह्वान किया कि वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने समय का एक हिस्सा समाज सेवा के लिए समर्पित करें।
इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष श्री संतोष मेहरोत्रा, सेक्रेटरी शिवानी मेहरोत्रा, संस्थान प्रमुख प्रतिमा सिंह तथा डायरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा द्वारा आयुषी नIगर का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक और प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!