
महापौर दीपक बाली के गीत – “कभी अलविदा ना कहना” ने लूटी वहा वाई।
फूलों की होली रही आकर्षण का केंद्र।
काशीपुर – उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह परिसर में भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में होली के विशेष पर्व पर आयोजित कार्यक्रम रंग-तरंग संगीत संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर दीपक बाली, कार्यक्रम अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड कांग्रेस के महासचिव अनुपम शर्मा एवं मंच के संरक्षक गणों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तत्पश्चात नवचेतना सांस्कृतिक मंच के कलाकारों शालिनी कचौड़िया अमित शर्मा मयंक शर्मा श्वेता नगर एवं गायत्री नगर ने सरस्वती वंदना हे शारदे मां प्रस्तुत कर कार्यक्रम को विधिवत शुभारंभ किया, इसके बाद मंच का शीर्षक गीत “नव रूप नवरंग नव कल्पना” ‘ जो महेंद्र लोहिया, संगम पंत, अमन बाली, गायत्री नगर, देवांश शर्मा, गौरी शर्मा, अमित शर्मा अर्पिता पंत एवं देव बाली ने प्रस्तुत किया।
इस गीत के बाद रंगारंग एवं धमाकेदार गीतों की श्रृंखला प्रारंभ हुई होली के इस रंगारंग कार्यक्रम में समिति उपाध्यक्षा एवं जानी-मानी गायिका गीतिका पंत अरोरा ने फिल्म हिना के गीत- “मैं हूं खुश रंग हिना, आजा रे माई तेरा रस्ता उड़ींच दिया,” गीत के साथ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं नगर निगम महापौर श्री बाली ने -” चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा ना कहना।” गाने के साथ संगीत की शाम को और सुनहरा बना दिया। गीतों का सिलसिला यहीं नहीं रुका देश विदेशों में अपनी गायकी तथा बड़ी बड़ी फिल्मी हस्तियों के साथ गीत गा चुके काशीपुर के अपूर्व पंत ने – पग घुंघरू बांध मीरा नाची गाने की शानदार प्रस्तुति से वाह वाह लूटी। वहीं अपने गानों से सभी का मन मोहने वाले गायक संकल्प गुड़िया ,अपूर्व पंत और गीतिका पंत अरोरा ने – कब आओगे कब आओगे,जिस्म से जान जुदा हो तब आओगे,देर न हो जाए कहीं देर ना हो जाए, महान संगीत कर स्वर्गीय रविन्द्र जैन साहब को ट्राईव्यूट देकर गीत की एक साथ प्रस्तुति देकर संगीत की शाम को और हसीन बनाया। वहीं संकल्प गुड़िया के- वदन पे सितारे गीत को काफी पसंद किया गया। मुकेश के गानों के लिए चिर-परिचित गायक अतुल अग्रवाल ने – मैंने तेरे लिए ही सात रंग के सपने चुने, सपने सुरीले सपने।गीत की धमाकेदार प्रस्तुति दी। कुमकुम नागर और मौ रिजवान ने – एक प्यार का नगमा है। नवचेतना के पुराने दिग्गज गायक विमल गुड़िया, पंकज पंत शरद अरोरा सौरभ शर्मा डा आरती अग्रवाल नफीस सिद्दीकी, शालिनी कचौरियां, एवं कुमकुम नगर, समेत गायकों ने – लहराय यह तेरा आंचल साबन के झूलों जैसा। रंग बसंती अंग बसंती छा गया मस्ताना मौसम आ गया।”अटक अटक झटपट पनघट पर चटक मटक एक नार नवेली” गीतों की सामूहिक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं देव बाली,अर्पित पंत, देवांश शर्मा ने – “गोपियों संग घूमें कन्हैया,राधा तेरी चुनरी,राधा तेरा झुमका।” गाने की एक साथ प्रस्तुति दी। अमन बाली तथा मौ नफीस ने – “यम्मा यम्मा,यह खूबसूरत जबां।” गाने की शानदार प्रस्तुति दी। डा आरती अग्रवाल एवं रवि भटनागर ने – “हवा के साथ साथ” गीत तथा आयुषी गुप्ता व रिया प्रजापति ने सोलो डांस की शानदार प्रस्तुति देकर वाह वाह लूटी इसके अतीत मंच के अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा, अमित शर्मा, सौरभ शर्मा एवं रोहणी शाह ने “रंग बरसे एवं होली खेले रघुवीरा अवध में” गीत से धमाकेदार प्रस्तुति दी। वही शादाब सिद्दीकी एवं गौरी शर्मा ने “तूने ओरे जिया” प्रस्तुत किया ।इसके साथ ही आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बहुत ही सुंदर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत।
मंच के कलाकार शरिक सिद्दीकी एवं मंच के अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा ने हास्यात्मक शायरी एवं काव्य पाठ प्रस्तुत किया। इससे पूर्व प्रारंभ में सभी अतिथियों एवं श्रोताओं का चंदन का तिलक लगाकर एवं टाइटल से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री चीमा तथा मुख्य अतिथि महापौर श्री बाली एवं अनुमान शर्मा ने रंग तरंग संगीत कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाओं की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। अंत में नवचेतना समिति अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा ने सभी का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का प्रारंभिक संचालन सचिव विकल्प गुड़िया एवं पूरे कार्यक्रम का संचालन बहुत ही अनोखे अंदाज के साथ मंच के युवा कलाकार अपूर्व पंत, एवं श्वेत नगर द्वारा धमाकेदार तरीके से किया गया।
इस अवसर पर उद्योगपति एवं मंच के संरक्षक योगेश कुमार जिंदल, प्रमोद अग्रवाल, संजय चतुर्वेदी, श्रीमती लता शर्मा के साथ ही, देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज, खिलेंद्र चौधरी, श्रीमती मुक्ता सिंह, प्रमोद कुमार तोमर, मनोज कुमार अग्रवाल, डा मनोज आर्य, खंड शिक्षा अधिकारी डी के साहू, कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, सुशील गुड़िया, महेंद्र लोहिया, बृजेश कुमार गुप्ता, विजय चौधरी, शिव प्रताप चौहान, डॉ केके अग्रवाल, डॉक्टर श्रीमती वीना जोशी, डॉक्टर रजनीश शर्मा, डॉक्टर संजीव गुप्ता, दिवाकर यादव, हरिओम अग्रवाल, विधु शेखर शर्मा, पंकज टंडन, निशित गुड़िया डॉक्टर केवल कुमार, डॉक्टर कीर्ति पंत, डा योगराज सिंह, पंकज शील संतोष मेहरोत्रा, सरित चतुर्वेदी, अनूप चतुर्वेदी, टीका सिंह सैनी, सुरेश शर्मा जंगी, डॉक्टर गिरीश तिवारी, के एस कपूर, डॉ वशिष्ठ, सुधा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, संतोष गुड़िया, पूनम मेहरोत्रा, कल्पना गुड़िया, बीना मेहरोत्रा, रीता कचौड़िया रीना गुड़िया, सुषमा गुप्ता मेघा गुड़िया, संजय गुप्ता , ऋचा गुप्ता, डॉक्टर शुभ्रा शर्मा, संजय पंत, दीपक गुप्ता बृज शर्मा, अब्दुल समद, मनोज कौशिक अमित शर्मा, गौरव गर्ग, मनोज मिश्रा हिमांशु बंसल, निश्चित रंजन तिवारी राजीव अग्रवाल, डॉक्टर सचिन गुप्ता शोभित अग्रवाल, सुमित शंकर अग्रवाल, जय अजीत शर्मा कुमकुम राजपूत, दिव्या चतुर्वेदी , मनोरमा चतुर्वेदी, सुनीला चतुर्वेदी कौशलेश गुप्ता आकाश गर्ग, प्रेम शर्मा, प्रभजोत कालरा ,सुरेश शर्मा, विनीत गुड़िया, इकबाल अदीब, शोभित गुड़िया, विनोद जोशी, विनोद मेहरोत्रा , अर्पित मेहरोत्र, राजेश कुमार , उमेश जोशी, प्रदीप जोशी, अतुल असावा, विकास अग्रवाल, शरद मेहरोत्रा, ब्रह्म पाल, संदीप चतुर्वेदी,राकेश मेहरोत्रा, शरद पंत मनोज पांडे समेत श्रोतागण मौजूद रहे।


जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
