March 1, 2026

जसपुर श्री साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से होली महोत्सव का आयोजन किया गया । कॉलेज के चेयरमैन राजकुमार सिंह व निदेशक अवनीश कुमार चौहान द्वारा मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नर्सिंग एवं डी फार्मा बी फार्मा के छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए हैं नर्सिंग के छात्राओं में विपिन, रूपेश ,जतिन, अंशिका, अंजलि, तृप्ति, पल्लवी द्वारा गीत बलम पिचकारी तूने मुझे मेरी और रंग बरसे भीगे चुनरवाली गीत पर मनमोहक डांस प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं रेनू ,नेहा, प्रतिका, गौतम ने जय जय शिव शंकर गीत पर डांस कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया और पॉलिटेक्निक के छात्र आकर्ष ने छल्ला गाना गाकर शमा बांध दिया ।एवं सभी छात्र एवं छात्राओं ने एक दूसरे को एवं सभी को गुलाल अबीर लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डॉ अवनीश चौहान, अतुल शर्मा, नर्सिंग प्राचार्य प्रवेंद्र शर्मा, फार्मेसी एचडी मोहम्मद सलमान, डिग्री प्राचार्य डा विनोद कुमार, पंकज कश्यप, कौशल कुमार, संदीप कुमार, नीमा बिष्ट, पूजा एरी, निदा तबस्सुम, नृपेंद्र कुमार, अमित चौहान,मयंक कुमार, रविंद्र पाल, तरुण, काजल, प्रवीण चौहान, लोकेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!