काशीपुर। काशीपुर नगर निगम प्रांगण में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता निभाने के लिए काशीपुर आये प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में काशीपुर डेवलपमेंट फ़ोरम (केडीएफ) के 40 सदस्यों ने पारंपरिक उत्तराखंडी टोपी धारण कर मुख्यमंत्री श्री धामी का गरिमामय स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने मुख्यमंत्री श्री धामी को तिलक लगाकर, पारंपरिक पगड़ी एवं पटका पहनाकर उनका अभिनन्दन किया तथा काशीपुर नगरवासियों की ओर से प्रशस्ति-पत्र भेंट कर काशीपुर के विकास में नगर निगम एवं महापौर दीपक को प्रदान किए जा रहे उनके पूर्ण सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। तदोपरांत केजीएफ पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड तीव्र विकास की दिशा में अग्रसर है तथा काशीपुर को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में उनका विशेष योगदान सराहनीय है। उन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए मेयर दीपक बाली, राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वित प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर डॉ. एस. पी. गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, सुशील बंसल, कुलभूषण गर्ग, डॉ. के. के. अग्रवाल, डॉ. तरुण सोलंकी, शरत गोयल, अपूर्व जिंदल, गोपाल अग्रवाल, अशोक अरोड़ा, राकेश अग्रवाल, चक्रेश जैन, राकेश गुप्ता, एस. पी. गुप्ता, सर्वेश यादव, डॉ. योगराज सिंह, विजय जिंदल, राजेंद्र अग्रवाल, राजवीर सिंह खोकर, डॉ. राहुल सिंघल सहित कुल 40 ट्रस्टीगण उपस्थित रहे।


जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
