March 1, 2026

काशीपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा शनिवार को यहां एक रिसॉर्ट में पद ग्रहण समारोह का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा चिकित्सकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। पूरा वातारण एकता, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा की भावना से परिपूर्ण रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आईएमए उत्तराखंड राज्य शाखा के सचिव डॉ. डीडी चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में चिकित्सकों की एकजुटता को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि संगठित प्रयासों से ही चिकित्सा क्षेत्र की गरिमा और समाज का विश्वास सुदृढ़ होता है। इस अवसर पर आईएमए काशीपुर शाखा के अध्यक्ष डॉ. पीके दीक्षित ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आईएमए केवल एक संस्था नहीं, बल्कि चिकित्सकों का एक सशक्त परिवार है। उनके संतुलित नेतृत्व और स्पष्ट दृष्टिकोण ने शाखा को स्थिरता, सम्मान और नई मजबूती प्रदान की है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आईएमए काशीपुर के सचिव डॉ. तरुण सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सक्रिय नेतृत्व, कुशल समन्वय और दूरदर्शी सोच के कारण समारोह अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली रहा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह केवल पदग्रहण समारोह नहीं, बल्कि संगठन के लिए नई ऊर्जा, नई दिशा और नए संकल्प की शुरुआत है।

आईएमए काशीपुर का विजन एवं मिशन

इस अवसर पर आईएमए काशीपुर के वर्ष 2025-2026 के कार्यकाल का विजन एवं मिशन भी साझा किया गया। आईएमए काशीपुर का विजन है चिकित्सकों की एकता को सुदृढ़ करना, चिकित्सा पेशे की गरिमा को सुरक्षित रखना तथा समाज को गुणवत्तापूर्ण, नैतिक एवं उत्तरदायी चिकित्सा सेवाए प्रदान करने की दिशा में संगठित प्रयास करना।

मिशन के अंतर्गत संगठन ने संकल्प लिया है कि

-नियमित सीएमई एवं वैज्ञानिक गतिविधियों के माध्यम से चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा ज्ञान से जोड़ा जाएगा।

-जनस्वास्थ्य जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज को विश्वसनीय एवं वैज्ञानिक स्वास्थ्य जानकारी प्रदान की जाएगी।

-युवा चिकित्सकों को नेतृत्व के अवसर देकर संगठनात्मक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा।

-सामाजिक एवं आपातकालीन परिस्थितियों में आईएमए काशीपुर सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभाएगा।

-चिकित्सकों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा हेतु संगठित प्रयास किए जाएंगे।

समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की विधिवत शपथ दिलाई गई और सभी सदस्यों ने संगठन को नई ऊर्जा, प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
वर्ष 2025-2026 की कार्यकारिणी के सदस्य, जिन्होंने समारोह की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनमें डॉ. यशपाल रावत, डॉ. नक्षत्र अग्रवाल, डॉ. भारती गहतोड़ी, डॉ. एसके दीक्षित, डॉ. रजत गुप्ता, डॉ. रूचि रस्तोगी, डॉ. रजत अग्रवाल, डॉ. कनिका अग्रवाल सराफ, डॉ. विभा मेहरोत्रा, डॉ. पारुल सिंघल, डॉ. सोनल मेहरोत्रा, डॉ. शत्रुंजय शर्मा, डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. मयंक अग्रवाल डॉ. भारत भूषण गुप्ता, डॉ. रवि सहोता, डॉ. वीके छाबड़ा, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ सतांशु माधुर, डॉ. रंजन शर्मा डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. बीएम गोयल, डॉ. आरके शर्मा तथा डॉ. एके बंसल आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन सभी सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय योगदान दिया तथा संगठन की एकजुटता और समर्पण का सशक्त परिचय प्रस्तुत किया।
इस दौरान उपस्थित गणमान्य चिकित्सकों में डॉ. केके अग्रवाल, डॉ. इला मेहरोत्रा, डॉ. नेहा उप्रेती, डॉ. कुशल अग्रवाल, डॉ. गुरपाल सहोता, डॉ. रिची सोलंकी, डॉ. नवप्रीत कौर सहोता, डॉ. नयना अग्रवाल, डॉ. त्रिभुवन, डॉ. अभिषेक सराफ, डॉ. एके सिरोही, डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. वीना जोशी, डॉ. प्रदीप रस्तोगी, डॉ. अर्चना चौहान, डॉ. अभिषेक गोयल आदि शामिल रहे। समारोह का समापन सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सौहार्द और भविष्य के स्पष्ट संकल्प के साथ हुआ। अध्यक्ष डॉ. पीके दीक्षित एवं सचिव डॉ. तरुण सोलंकी के नेतृत्व में आईएमए काशीपुर आने वाले समय में चिकित्सा क्षेत्र और समाज सेवा में और अधिक प्रभावी संगठित और जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“एकजुट चिकित्सक ही सशक्त समाज की आधारशिला होते हैं। आईएमए काशीपुर का यह संकल्प है कि सेवा, समर्पण और नैतिकता के साथ चिकित्सा की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!