








ज्ञानार्थी कॉलेज में आज होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। कॉलेज के सभी विभागों के विद्यार्थियों ने एक साथ मिलकर प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए जमकर होली खेली। पूरा परिसर रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर दिखाई दिया और हर ओर खुशी का माहौल रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष श्री संतोष मेहरोत्रा जी ने सभी छात्र-छात्राओं को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देने का संदेश देता है। कॉलेज की सेक्रेटरी शिवानी मेहरोत्रा जी ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान प्रमुख प्रतिमा सिंह जी तथा ऑल डायरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा ने भी सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने का संदेश दिया।
कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के लिए मिष्ठान की विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी बच्चों को गुजिया वितरित की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया। डीजे की मधुर धुनों पर विद्यार्थियों ने जमकर नृत्य किया और होली के पारंपरिक गीतों पर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अंत में सभी ने मिलकर प्रेम, सौहार्द और एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया। ज्ञानार्थी कॉलेज का यह होली उत्सव विद्यार्थियों के लिए यादगार और आनंदमय रहा।


जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
