March 8, 2026

काशीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा के आतिथ्य में होली एंजेल स्कूल के प्रांगण में प्रांतीय, क्षेत्रीय व राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सानिध्य में प्रांतीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही जो महिलाएं अपनी आजीविका के लिए संघर्ष करने में जुटी हैं किंतु उनकी कोई पहचान नहीं है, ऐसी महिलाओं को पहचान व सम्मान देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में रामनगर, सितारगंज, जसपुर, लालकुआं, रुद्रपुर, नैनीताल, पंतनगर, खटीमा, हल्द्वानी व बाजपुर इत्यादि शाखाओं के सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रतिभाग किया। जिनमें अध्यक्ष डॉ. शिखा चौहान, सचिव अनुज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, संयोजिका सेवा दीपिका अग्रवाल, संयोजिका संस्कार अर्चना सिंह, रुचि कांडपाल, प्रीति ग्रोवर, एकता बंसल, रेनू अग्रवाल, मीनू बाठला व राशि सेन शामिल थीं। शाखा अध्यक्ष डॉ. शिखा चौहान ने बताया कि स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर महिलाओं में फसियापुरा की शबनम और मानपुर रोड की संजू को नकद राशि व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। दोनों महिलाएं ई-रिक्शा चलाकर परिवार का जीवनयापन करती हैं। वहीं, ख्वाहिश एनजीओ की आरयुषि नागर, फिजियोथैरेपिस्ट अंजू बाला व समाजसेवी मीनू अरोरा को भी उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को बधाई देते हुए महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!