काशीपुर क्षेत्र के करनपुर गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सूर्या फाउंडेशन के तत्वावधान में सूर्या रोशनी लिमिटेड, राष्ट्रीय आजीविका मिशन तुलसी क्लस्टर, संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं श्री सीमेंट के सहयोग से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक लोगों ने सहभागिता की और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल (उपाध्यक्ष, उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प कला विकास परिषद, राज्य मंत्री स्तर) रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल (पूर्व विधायक, जसपुर), श्रीमती अनुप कौर (ब्लॉक प्रमुख, जसपुर), श्री मनोज पाल (जिला अध्यक्ष, भाजपा काशीपुर), श्री राजकुमार गुंबर (मंडल अध्यक्ष, भाजपा), श्री मुकेश चावला (एमडी, संजीवनी हॉस्पिटल एवं जिला प्रकोष्ठ संयोजक, भाजपा), श्री चरनजीत सिंह चन्नी (जिला पंचायत सदस्य), श्री हरिओम सुधा (ग्राम प्रधान, करनपुर), श्री सचिन बाटला (पूर्व ग्राम प्रधान, गढ़ीनेगी) तथा श्री प्रमोद आसरे (प्रमुख, सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना) भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों में श्री संजीव कुमार (वरिष्ठ महाप्रबंधक, सूर्या रोशनी लिमिटेड) एवं श्री आशुतोष मिश्रा (CO, सूर्या रोशनी लिमिटेड) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके बाद स्वागत नृत्य, पहाड़ी नृत्य, पंजाबी गिद्दा एवं नारी शक्ति से जुड़े लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही महिलाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की 22 प्रेरणादायी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया तथा संजीवनी हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रतिभा राघव एवं विजेता अग्रवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हिमांशु सोराना (क्षेत्र प्रमुख), भरत साह (सूर्या फाउंडेशन), शत्रुध्न लाल जी (जोन इंचार्ज), राजीव जी, रेखा तिवारी (मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा), लक्ष्मी भंडारी, पुष्पा, सचिन बाटला, हरिओम सुधा एवं राजकुमार गुंबर का विशेष सहयोग रहा।


जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
