काशीपुर। महाराणा प्रताप चौक के निकट राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रोड स्थित आवास विकास निवासी अनिल शर्मा की शर्मा साइकिल रिपेयरिंग वर्क्स समेत तीन दुकानों में शनिवार तड़के अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर अपना कार्य कर रही है। आग में लगभग सभी कुछ जलकर खाक होने से भारी नुक़सान का अनुमान है।


जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
