March 16, 2026

काशीपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट इंतजार हुसैन के आर्यनगर स्थित कार्यालय परिसर में रविवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी समुदाय के व्यक्तियों ने शिरकत की। रोजेदारों ने फलाहार व अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन कर रोजा इफ्तार किया। इस दौरान अपने संबोधन में इंतजार हुसैन ने कहा कि रोजा इफ्तार पार्टी से भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। रोजेदार को इफ्तार कराना और गरीब एवं बेसहारा की मदद करने से अल्लाह तआला बहुत खुश होते हैं और अपने बंदों को इसका इनाम देते हैं। उन्होंने कहा कि यूं तो रमजान का पूरा महीना ही बरकतों वाला है। मगर कुछ खास चीजों का एहतराम किया जाए तो रोजेदारों को बेशुमार सवाब मिलता है। इफ्तार के दौरान सभी रोजेदारों ने एक साथ बैठकर खजूर, फल और अन्य व्यंजनों से रोजा खोला। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। इस दौरान मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ करते हुए सभी को रमजान की मुबारकबाद दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि रमज़ान का महीना त्याग, सब्र और इंसानियत का पैगाम देता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी मेल-मिलाप और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं। रोजा अफ्तार में सभी समुदायों के लोग भी शामिल हुए, जिससे गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली। रोजा इफ्तार पार्टी के आयोजक इंतजार हुसैन ने रोजेदारों एवं अन्य आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ, सबका विकास के तहत कार्य कर रहे हैं। इसलिए देश में अल्पसंख्यक मोदी सरकार में ही सुरक्षित हैं। भाजपा सरकार में कहीं भी दंगे नहीं हुए हैं। आज विपक्षी बौखलाए हुए हैं और उनका मकसद सत्ता हासिल करना है, लोगों की सेवा करना नहीं।
इस मौके पर श्री हरभजन सिंह चीमा पूर्व विधायक काशीपुर,
श्री मति ऊषा चौधरी पूर्व मेयर काशीपुर, अनीस गौड़ प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,इन्तजार हुसैन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एवम कार्यक्रम सयोंजक, डॉक्टरहसन नूरी सदस्य वक्फ बोर्ड,मेहमूद हसन बंजारा प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा,शमशाद हुसैन प्रदेश उपाध्यक्ष,राव जमीर प्रदेश उपाध्यक्ष,आरिफ हुसैन पूर्व नगर महामंत्री,चरणजीत सिंह किसान मोर्चा जिला महामंत्री,चंद्र जीत सिंह मंडल महामंत्री भाजपा महुआखेड़ा मंडल,राम प्रकाश गुप्ता भाजपा कार्यकर्त्ता,यशपाल सिंह मंडल उपाध्यक्ष कवीनगर मंडल,जाकिर हुसैन सदर बुलंद शाह बाबा मजार,
फारूक खान जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, शाकिर अंसारी, राजीव सिंह,राजेंद्र सिंह,विजय कलरा,
जिला अध्यक्ष हाजी रिजवान हुसैन,
मो अहमद, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!