March 16, 2026

काशीपुर। इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय माध्यमिक इस्पात प्रौद्योगिकी संस्थान, मंडी गोबिंदगढ़ द्वारा “इंडक्शन भट्टियों और रोलिंग मिलों में दक्षता सुधार” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को काशीपुर के होटल मनोर में केवीएस प्रीमियर ग्रुप द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य इंडक्शन फर्नेस और रोलिंग मिल उद्योगों में ऊर्जा की बचत, उत्पादन क्षमता में वृद्धि तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देना था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को उत्पादन प्रक्रिया में सुधार, ऊर्जा प्रबंधन और नवीन तकनीकी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि इंडक्शन फर्नेस और रोलिंग मिलों में आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन लागत को कम किया जा सकता है तथा कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। केवीएस प्रीमियर ग्रुप के सीएमडी देवेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि उद्योगों में प्रतिस्पर्धा के इस दौर में ऊर्जा दक्षता और तकनीकी उन्नयन बेहद आवश्यक है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से उद्योगों को नवीन तकनीकों से जोड़ने और उत्पादन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्योग प्रतिनिधियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया तथा प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी प्राप्त की। प्रतिभागियों ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को उद्योगों के लिए उपयोगी बताया। उक्त जानकारी
विपिन कुमार मैनेजर टैक्नीकल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेण्ड्री स्टील टैक्नोलॉजी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!