March 18, 2026

काशीपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज यहां नवरात्र को लेकर बाजारों मे बेची जा रही वस्तुओं की जांच पड़ताल कर खाद्य सामग्री के छह सैंपल लिए। सहायक आयुक्त/ अभिविहीत अधिकारी ललित मोहन पांडे ने बताया कि काशीपुर शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया गया। विभिन्न रिटेल, मॉलों का निरीक्षण कर एक नमूना मूंगफली, एक नमूना सूजी, एक नमूना सिंघाड़ा आटा, दो नमूने कुट्टू आटे और एक नमूना सामक के चावल का लिया गया है। सभी नमूनों को राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा जा रहा है। वहीं कारोबारियों को कुट्टू का आटा बिना वैध खाद्य लाइसेंस, पंजीकरण के निर्माण, पैकिंग, संग्रह व विक्रय नहीं करने, पैकिंग पर एक्सपायरी तिथि होना अनिवार्य होने के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी काशीपुर अपर्णा साह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रुद्रपुर आशा आर्य, पंकज कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!