March 24, 2026


काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में विगत 23 मार्च 2026 से दो दिवसीय “वित्तीय साक्षरता” पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि संस्थान के बीबीए , बीसीए एवं बी. कॉम (ऑनर्स) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित उक्त वर्कशॉप का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर बचत, निवेश एवं मजबूत वित्तीय प्रबंधन आदि की जानकारी देना था। वर्कशॉप में एसबीआई एवं नेशनल इंस्टीट्यूट आफ सिक्योरिटी मार्केट (NIMS) के रिसोर्स पर्सन डॉ अंकुर भटनागर ने विद्यार्थियों को वर्तमान परिवेश में निवेश एवं बचत की बहुत सारी योजनाओं से अवगत कराया, उन्होंने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धा के युग में व्यक्ति का निवेश ही उसके भविष्य को उज्ज्वल बना सकता है उन्होंने निवेश की बहुत सारी प्रक्रियाओं और क्षेत्र के बारे में जानकारी दी यह वर्कशॉप निवेश ज्योति फाइनेंशियल साक्षरता प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित हुई। डॉक्टर निमिषा ने बताया कि इस वर्कशाप के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंकुश शर्मा एवं फैकल्टी कोऑर्डिनेटर सिमरन सेठी कुकरेजा रही ।
यहां बताते चले की संस्थान की प्रबंध समिति लगातार इस प्रकार की वर्कशॉप एवं सेमिनार के आयोजन के लिए तत्पर रहती हैं जिससे विद्यार्थियों को वर्तमान परिवेश में समाज में होने वाले वित्तीय एवं औद्योगिक घटनाक्रमों के बारे में और लगातार हो रहे परिवर्तन के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके । वर्कशॉप के अंत में विद्यार्थियों ने रिसोर्स पर्सन अंकुर भटनागर से कई वित्तीय संसाधनों के संबंध में सवाल भी पूछे और अपने को संतुष्ट किया । इस अवसर पर समस्त फैकल्टी और स्टाफ उपस्थित रहा।

डॉक्टर निमिषा अग्रवाल
प्राचार्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!