काशीपुर। आज यहां नगर निगम प्रांगण में स्वास्थ्य आपका प्राथमिकता हमारी सोच के तहत नगर निगम काशीपुर और केवीआर हॉस्पिटल के संयोजन में आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का महापौर दीपक बाली ने शुभारंभ किया।
इस शिविर में चिकित्सक परामर्श से लेकर आंखों की जांच और न्यूरोपैथी टेस्ट समेत अन्य प्रकार की जांच और दवाई वितरण की निःशुल्क सुविधा रही।
इस अवसर पर नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट , सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी , सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल , डॉ अमरजीत साहनी , डॉ रिची सिंह सोलंकी , डॉ तरूण सोलंकी , डॉ कौशल अग्रवाल , डॉ कनिका अग्रवाल , डॉ नैना अग्रवाल , डॉ कंचन समेत अनेक पार्षद नगर निगम कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्र तथा अन्य लाभार्थी उपस्थित रहे।


जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
