काशीपुर/हल्द्वानी। प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की 85वीं जयंती पर मंगलवार को हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में आयोजित स्मृति दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। काशीपुर से महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए इंदिरा हृदयेश के जनसेवा, संघर्ष और समर्पण से जुड़े जीवन को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि इंदिरा हृदयेश का जीवन जनता के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष का उदाहरण है। वे दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व की प्रतीक थीं, जिन्होंने हमेशा आमजन की आवाज को प्राथमिकता दी। पूजा सिंह ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इंदिरा हृदयेश को विकास की देवी और उत्तराखंड कांग्रेस का एक मजबूत स्तंभ बताया।


जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
