March 25, 2026


छात्राओं ने बाजी मारी।


काशीपुर बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के यूजी पाठ्यक्रम बीबीए,बीसीए एवं बीकॉम (ऑनर्स) के विगत दिवस आए तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन को दोहराया है। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि बीसीए पाठ्यक्रम के परिणामों में नूतन तिवारी ने सर्वाधिक 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं श्रेया 74.2 एवं प्रियांशी चौधरी 73.6 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। वही बीबीए पाठ्यक्रम में पलक रानी ने सर्वाधिक 76.14 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो कशिश 74.14 प्रतिशत एवं पलक चौहान 70.85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही।
उधर बीकॉम (ऑनर्स) तृतीय सेमेस्टर में मान्या कक्कड़ ने सबसे अधिक 77.4 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, तो कशिश सपरा 75.6 एवं सिमरनजीत कौर जोहल ने 75 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त शेष अन्य विद्यार्थीयों ने भी अपनी-अपनी कक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है यहां बताते चले की पिछले कई वर्षों से संस्थान के विद्यार्थी लगातार अपनी मेहनत के बल पर कक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर भी अपना नाम रोशन कर रहे हैं ।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबन्ध समिति ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

डाक्टर निमिषा अग्रवाल
प्राचार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!