
काशीपुर। जनपद भर में अनुशासन एवं संस्कारी शिक्षा देने के लिए विख्यात लिटिल इंडिया एजुकेशनल एकेडमी काशीपुर में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जो कि शत प्रतिशत रहा। सभी कक्षाओं में छात्रों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान ग्रहण करने पर कुल 29 छात्रों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में कुल 61 छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अधिकतम उपस्थिति के लिए प्राइमरी कक्षा में अनीता देवी, जूनियर कक्षा में दिग्विजय और सीनियर कक्षा में एंजिल को पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमति शालिनी चौहान को भी अधिकतम उपस्थिति के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय में श्रीमति राजकुमारी को दस वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक फतेह वीर सिंह ने बताया कि उनका प्रयास है कि इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाला प्रत्येक विद्यार्थी भविष्य में क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रौशन कर अपने विद्यालय एवं परिवार जनों को गौरवान्वित करे। इसीलिए विद्यालय के प्रत्येक छात्र को अनुशासित बनाये रखने के लिए नित्य ही अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती नीता सिंह ने बताया कि विद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्रों को दिये जाने वाली बेहतर शिक्षा का ही परिणाम है कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। उन्होंने छात्रों के साथ सौम्य व्यवहार के लिए स्टाफ की भी सराहना की और शिक्षकों को शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम की बधाई देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
