March 28, 2026
Screenshot_20260328_143934_WhatsApp

काशीपुर बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के यूजी पाठ्यक्रम बीबीए,एवं बीसीए के विगत दिवस आए पंचम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन को दोहराया है। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि बीसीए पाठ्यक्रम के परिणामों अदिति चौधरी ने सर्वाधिक 76.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं नैंसी 74.8 एवं मनोज चौधरी 74 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। वही बीबीए पाठ्यक्रम में नेहा कुमारी ने सर्वाधिक 74 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो आयुषी शर्मा 71.1 प्रतिशत एवं रिया खत्री 70.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही।
इसके अतिरिक्त शेष अन्य विद्यार्थीयों ने भी अपनी-अपनी कक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है यहां बताते चले की पिछले कई वर्षों से संस्थान के विद्यार्थी लगातार अपनी मेहनत के बल पर कक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर भी अपना नाम रोशन कर रहे हैं ।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबन्ध समिति ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

डाक्टर निमिषा अग्रवाल
प्राचार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!