March 29, 2026
IMG-20260329-WA0022

काशीपुर। जसपुर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बैलजुड़ी स्थित द टच वुड स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर युनूस चौधरी ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में इसी तरह मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़कर ही आप अपने घर-परिवार, क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रौशन कर सकते हैं। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के आधार पर उन्हें सम्मानित किया गया। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी कुछ नया और बेहतर करने की प्रेरणा मिली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “स्टूडेंट ऑफ द ईयर”और “टॉप ऑफ द ईयर” पुरस्कार रहा, जिसे उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और सर्वांगीण विकास के आधार पर कक्षा 12 की प्रतिभाशाली छात्रा यूमना को प्रदान किया गया। वहीं, “टॉप ऑफ द ईयर” कक्षा 11 की छात्रा आफरीन को सम्मानित करते हुए समारोह में विशेष उत्साह का माहौल नजर आया। “कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य काविश सिद्दीकी ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लगन ही सफलता की कुंजी है। ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों पर विद्यालय गर्व करता है। पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं यूमना और आफरीन ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत कर सहपाठी विद्यार्थियों को पढ़ाई के टिप्स दिए। इस दौरान द टच वुड स्कूल के शिक्षक और स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!