March 31, 2026
Screenshot_20260331_231611_WhatsAppBusiness

काशीपुर। स्थानीय मोहल्ला अल्ली खां स्थित एस. यू. गर्ल्स इण्टर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद मौ. सादिक, पार्षद मौ. मोनिश, पार्षद पति रियाजउद्दीन और समाजसेवी मौ. शादाब उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और छात्राओं को जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया। इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में ज़िया नूर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘टॉपर ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा गया। वहीं, कक्षा 7 की छात्रा इलमा को उनके सर्वांगीण विकास और अनुशासन के लिए ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ चुना गया। दोनों छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने खुशी जाहिर की। प्रिंसिपल शहजादी वानो और वाइस प्रिंसिपल नदीम सिद्दीकी ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय कमेटी के प्रबंधक असरार अहमद, कोषाध्यक्ष मौ. शाहिद और सदर इकबाल अदीब, जनाब मुशीर अहमद ने शिक्षकों के कठिन परिश्रम की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा, जिसमें मुख्य रूप से नेहा मेम, मानतशा मेम, आलिया मेम, फरीन मेम, अदीबा मेम, मेहरीन मेम, आयशा मेम, सना मेम, मरियम मेम, अनमता मेम और नफीस सर शामिल रहे।
रिजल्ट पाकर छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। इस दौरान मुफीद अहमद, महताब जहां, शमशुल वरा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन और शिक्षा के स्तर पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानाचार्य शहजादी बानो ने कहा कि “शिक्षा ही वह एकमात्र रास्ता है जिससे हम समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और एस. यू. गर्ल्स इण्टर कॉलेज उनके सपनों को उड़ान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उप प्रधानाचार्य नदीम सिद्दीकी ने कहा कि “शिक्षा वह मजबूत आधार है, जिस पर हर बच्ची अपने उज्ज्वल भविष्य की इमारत खड़ी करती है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक छात्रा को ऐसे अवसर मिलें, जिससे वह आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और समाज की सशक्त नागरिक बन सके। एस. यू. गर्ल्स इंटर कॉलेज उनकी इस यात्रा में हर कदम पर साथ है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!