April 1, 2026
Screenshot_20260401_072334_WhatsApp

काशीपुर।‌ शिखर पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। लक्ष्मीपुर पट्टी, ढेला रोड स्थित शिखर पब्लिक स्कूल काशीपुर (उधमसिंहनगर) में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। सभी कक्षाओं के विघार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही नियमित (अधिकतम) उपस्थिति रखने वाले छात्र-छात्राओं को भी शिल्ड देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबन्धक अश्वनी कुमार वर्मा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा सफलता भाग्य की बात नही है, यह धैर्य और कड़ी मेहनत का खेल है। निरन्तर परिश्रम, अनुशासन और लगन ही सफलता की कुंजी है। साथ ही उन्होने अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रधानाध्यापिका श्रीमती पूजा विश्नोई ने सभी उपस्थित अभिभावकोे का आभार व्यक्त कर, छात्र-छात्राओं को नवीन शैक्षणिक सत्र की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका श्रीमती कुसुम ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!