April 1, 2026
Screenshot_20260401_073634_WhatsApp

रुद्रपुर। कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री आर्य ने ठुकराल का स्वागत करते हुए उन्हें अपना स्नेह प्रदान किया। साथ ही उपस्थित सभी नेताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटने का आहवान किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हमें एकजुट होकर भाजपा सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जनहित की सरकार स्थापित करने के लिए संगठित प्रयास करने होंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति बढ़ता जनसमर्थन आने वाले परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है। वहीं, राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व में पूर्ण विश्वास रखते हैं और पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। ठुकराल ने विश्वास दिलाया कि रुद्रपुर सहित पूरे जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बिठाकर संगठन को नई ऊंचाई पर ले जाया जाएगा। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश पनेरू, गणेश उपाध्याय, योगेश चौहान, नैनीताल के जिलाध्यक्ष नैनवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और संगठन के विस्तार पर भी गहन चर्चा की। यशपाल आर्य ने आगंतुक‌ सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!