April 2, 2026
Screenshot_20260402_134115_WhatsApp


काशीपुर बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के छात्र छात्राओं ने पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी विधि प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में कॉलेज की उत्कृष्टता को परिलक्षित करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है । लॉ कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ सुधीर दुबे ने बताया कि एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने कॉलेज का मान बढ़ाया है छात्र अमीनुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी रामनगर ने 88.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया वही कुमारी दक्षिता यादव पुत्री नरेश पाल सिंह यादव निवासी काशीपुर ने 86.50% प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अनिकेत वीर सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी ठाकुरद्वारा, सानिया कुरेशी पुत्री श्री इस्लामुद्दीन निवासी रामनगर, संजीव कुमार पुत्र रामवीर निवासी बाजपुर एवं सुधांशु कर्दम पुत्र बाबू सिंह निवासी काशीपुर ने 84.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया साथ ही कक्षा के 25 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए तो 72% छात्र छात्राओं ने 70% से अधिक अंक अर्जित किए तथा 95% विद्यार्थि प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए है। यहां बताते चलें कि सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के विद्यार्थी लगातार विश्वविद्यालय स्तर पर अच्छे अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन कर राजेंद्र है ।
विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबन्ध समिति, फैकल्टी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

डॉ सुधीर दुबे
रजिस्ट्रार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!