
काशीपुर। देश में लगातार महंगी होती जा रही शिक्षा पर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इस पर लगाम कसनी चाहिए। पूजा सिंह ने कहा कि नए शिक्षण सत्र में किताबों के दाम बढ़ने से अभिभावकों की जेब पर असर पड़ा है। कागज मंहगा होने से किताबों के दाम में 15 से 20 फीसदी तक इजाफा हुआ है। मध्यमवर्गीय परिवार की इससे चिंता बढ़ी है। प्रत्येक स्कूल में पढ़ाई जाने वाली किताबें खरीदने के लिए उन्हीं की बताई दुकान पर जाना पड़ रहा है। निजी शिक्षण संस्थान अभिभावकों को किताबों की सूची स्थायी दुकान के नाम के साथ देते हैं। उनके द्वारा बताई दुकान के अलावा अन्य दुकानों पर वह किताबें मिलती भी नहीं हैं। इन किताबों के दाम भी फिक्स रहते हैं। कई निजी शिक्षण संस्थान के किताबों की सूची के साथ उनके रेट भी दिए गए हैं। यूकेजी की किताबें खरीदने को लगभग चार हजार रुपए, तीसरी कक्षा के लिए लगभग आठ हजार पांच सौ रुपए और पांचवी कक्षा के लिए लगभग बारह हजार रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसी शिकायतें उन्हें लगातार मिल रही हैं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लगातार महंगी होती जा रही शिक्षा से ऐसे तमाम बच्चे वंचित हो रहे हैं, जो पढ़ना चाहते हैं, लेकिन महंगाई के चलते परिवार वाले उन्हें पढ़ा नहीं पाते। उन्होंने कहा कि हर दिन नियमों में बदलाव करने वाली केंद्र सरकार को शिक्षण सामग्री के रेट और कमीशनखोरी के चलते बच्चों के लगातार भारी कर दिये जा रहे स्कूल बैगों की ओर भी ध्यान दिये जाने की जरूरत है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
