April 5, 2026
Screenshot_20260405_132044_WhatsApp

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित चामुंडा हॉस्पिटल एवं लेप्रोस्कोपिक सेंटर प्रा. लि. ने सेवा के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में केक काटकर संस्थापक डॉ. यशपाल सिंह रावत को स्टाफ और शुभचिंतकों ने बधाई दी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2001 में शुरू हुआ यह अस्पताल पिछले ढाई दशकों से निरंतर चिकित्सा सेवाएं देता आ रहा है। संस्थान की नींव डॉ. यशपाल सिंह रावत और उनकी पत्नी डॉ. गीता रावत (दिवंगत) ने रखी और सदैव मरीजों की सेवा को प्राथमिकता दी। उनके साथ सहयोगी टीम के रूप में विनोद भट्ट, राम सिंह रावत और पूरन सिंह बिष्ट ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं और यहां विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों का इलाज कर रही है। जनरल सर्जरी, लेप्रोस्कोपी, ऑर्थाे, स्त्री एवं प्रसूति रोग, रेडियोलॉजी, यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी सहित कई विभागों में सेवाएं दी जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में इलाज के साथ साथ मरीजों को अपनापन भी मिलता है, जिससे उन्हें मानसिक रूप से भी राहत मिलती है। उधर, चामुंडा हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. यशपाल सिंह रावत ने कहा कि अपने सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के साथ उनके इस अस्पताल ने सफलतम 25 वर्ष पूर्ण कर 26वें वर्ष में प्रवेश किया है। डॉ. रावत ने बताया कि वर्ष 1988 में एमएस करने के बाद उन्होंने पीलीभीत, और जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में सरकारी सेवाएं दीं। वर्ष 1993 से वर्ष 2001 तक एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय काशीपुर में सेवाएं देने के उपरांत 01 अप्रैल 2001 को उनके द्वारा यहां रामनगर रोड पर चामुंडा हॉस्पिटल की स्थापना की गई, जिसे अब चामुंडा हॉस्पिटल एवं लेप्रोस्कॉपी सेंटर के नाम से जाना जाता है। आईएमए के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष पद का भी भली प्रकार निर्वहन कर रहे वरिष्ठ सर्जन डॉ. यशपाल रावत ने बताया कि यूपी और उत्तराखंड समेत विभिन्न प्रदेशों के शहरों से उनके हॉस्पिटल में आने वाले रोगियों की सेवा ही उनका उद्देश्य है, जिसके लिए वे सदैव संकल्पबद्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि बतौर आईएमए के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष वे चिकित्सक हितार्थ कार्य करते हैं, लेकिन रोगियों और उनके तीमारदारों की संतुष्टि उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!