April 6, 2026
Screenshot_20260406_064420_WhatsApp

काशीपुर। ईजरायल, अमेरिका और ईरान के मध्य युद्ध के चलते देश में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया है। मीडिया को जारी बयान में पूजा सिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार गलत विदेश नीति के कारण विफल रही है, जिस कारण देश में ईंधन का संकट व्याप्त हो गया है। केन्द्र सरकार द्वारा आमजन पर मंहगाई का बोझ डालते हुये घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ाकर गैस सिलेण्डर की कीमतों में 60 रूपये प्रति सिलेण्डर की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं, कॉमर्शियल सिलेण्डर उपलब्ध कराने में विफल रही
कांग्रेस नेत्री ने कहा कि देश व प्रदेश में लगातार विवाह एवं अन्य समारोह आयोजित हो रहे हैं, किन्तु ऐसे समय में केन्द्र सरकार द्वारा इन समारोहों के आयोजन हेतु आवश्यक कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की आपूर्ति को भी बाधित कर दिया गया है, जिससे आमजन को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कारोबार चौपट हो गया है। प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो पा रही है। जिनकी बुकिंग है, उन्हें सप्लाई नहीं मिल पा रही है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि सरकार के नुमाइंदे और सरकारी मशीनरी सिलेंडर का पर्याप्त भंडार होने के दावे कर रही है,  उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत ने सरकार की कथनी-करनी को जनता के सामने उजागर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!