








काशीपुर गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल – अर्ली ईयर्स में प्री से ग्रेड 3 तक के विद्यार्थियों के लिए 7 अप्रैल 2026 को एक स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. निकेत मेहरोत्रा जी एवं डॉ. पूजा मेहरोत्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
डॉक्टर्स का स्वागत पारंपरिक तिलक समारोह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आदरणीय संयुक्त प्रबंध निदेशक मैम सुश्री कामाक्षी कपूर जी, प्रधानाचार्या मैम श्रीमती विभा तिवारी जी तथा स्कूल इंचार्ज मैम श्रीमती सुरभि चौहान जी द्वारा किया गया।
इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों में समग्र स्वास्थ्य एवं दंत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। डॉक्टर्स ने विद्यार्थियों की जांच की तथा सरल और रोचक तरीके से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
आभार स्वरूप विद्यालय की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह, एक पेंटिंग तथा एक सुंदर हस्तनिर्मित कार्ड भेंट किया गया।
समग्र रूप से यह शिविर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने तथा उनमें प्रारंभिक अवस्था से ही स्वस्थ आदतों को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
