
काशीपुर। प्राचीन कुएं व धर्मशाला का जीर्णोद्धार करने को लेकर आज दर्जनों लोगों ने मेयर दीपक वाली को ज्ञापन सौंपा। सौंपे ज्ञापन में बताया कि मौहल्ला कटोराताल में छावनी मोड़ के समीप पठानों वाली गली से सटी गली में एक प्राचीन कुआं है जहां हिंदू धोबी समाज की धर्मशाला भी थी, जिसमें हिंदू धोबी समाज के लोग कई सामाजिक कार्य करते थे लेकिन यह धर्मशाला अब जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। बताया कि कुएं का पानी भी सफाई के अभाव से दूषित हो गया है। मौहल्लेवासियों ने महापौर से उक्त प्राचीन कुएं व धर्मशाला का जीर्णोद्धार कर यहां बैठने आदि की व्यवस्था कराये जाने की मांग की है जिससे हिंदू धोबी समाज के लोग पुनः समाज के कार्य सुचारू रूप से संचालित कर सके। महापौर ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि वह जल्द ही इस कार्य को समाजहित में करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में नरायनदास, सुरेश कुमार दिवाकर, रोहित दिवाकर, रामगोपाल, कमल, संजय, पुनीत, सूंज, अमन, राजेश कुमार, राजीव कुमार, कैलाश कुमार, जलील खां, भुकनलाल दिवाकर, मुख्तर खान, युनूस खान, जुगनू खान, वेदप्रकाश दिवाकर, दयाराम, राजेश कुमार, रामगोपाल आदि शामिल रहे

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
