










काशीपुर डॉ भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समाज समिति काशीपुर के पदाधिकारी द्वारा पार्क व्यू रेस्टोरेंट में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में अंबेडकर संदेश शोभायात्रा के संस्थापक श्री जितेंद्र देवांतक द्वारा बताया गया कि इस बार 14 अप्रैल को काशीपुर में आयोजित भव्य शोभायात्रा कि संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई है डॉ भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के कार्यकर्ता लगभग डेढ़ माह से युक्त शोभायात्रा की तैयारी में जुटे हुए थे और इसको भव्यता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे उनके द्वारा बताया गया इस शोभा यात्रा का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को शोषित वंचित समाज के अतिरिक्त सर्व समाज में प्रसारित करना है। विगत वर्ष संपूर्ण नगर वासियों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत सत्कार से शोषित वंचित समाज के लोगों में बहुत उत्साह है इस बार बहुत अधिक संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं पुरुष और बच्चे पूरे हर्षोल्लास के साथ शोभा यात्रा में प्रतिभा कर रहे हैं।
अंबेडकर संदेश शोभायात्रा के अध्यक्ष श्री सुक्लेश कुमार आज़ाद जी ने बताया कि इस बार शोभायात्रा की भव्यता हेतु आसपास के सभी क्षेत्र के रथो को आमंत्रित किया गया है जिसमें शोषित वंचित समाज में कार्य करने वाले समस्त महापुरुषों की झांकियां शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहेंगे इसके साथ ही शोषित वंचित समाज के प्रतीकात्मक ड्रेस में दिल्ली से आया हुआ ढोल ताशे शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण रहेंगे और सबसे अधिक संख्या में डीजे पर युवा महिला पुरुष लोग इस पावन अवसर पर उसे बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रति अपने श्रद्धा प्रकट करेंगे
समिति के महासचिव श्री महिलाल गौतम जी द्वारा सभी लोगों से अपील की गई कि भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए संविधान में अधिकार सुरक्षित किया और विशेषतर महिलाओं के लिए बाबा साहब अंबेडकर ने बहुत कार्य किया है इसलिए हर वर्ग की महिला पुरुष बच्चों से आवाहन करते हैं प्रयुक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग कर बाबा साहब को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करें
इस अवसर पर संस्थापक श्री जितेंद्र देवांतक अध्यक्ष श्री सुक्लेश कुमार आजाद महासचिव श्री महिलाल गौतम जी उपाध्यक्ष श्री हर गुलाल गौतम जी कोषाध्यक्ष श्री शंकर सिंह जी सदस्य श्री जयपाल सिंह जी एवं कानूनी सलाहकार से एडवोकेट अजीत सिंह उपस्थित

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
