February 15, 2026

उत्तरप्रदेश मुरादाबाद जिले के थाना डिलारी के गांव जटपुरा निवासी सलीम अहमद की पत्नी शहादत जहां उम्र 30 बर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर उसे धारक नगला स्थित जनप्रिय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला की हालत बहुत नाज़ुक थी जिसे
देखते हुए डॉक्टर ने इमरजेंसी में डिलीवरी करने को कहा डिलीवरी के लिए महिला को ब्लड की जरुरत थी। महिला का ब्लड एबी निगेटिव था जो कम लोगों का होता ओर बहुत ही मुश्किल से मिलता है।महिला के परिजनों ने कई ब्लड बैंकों में जाकर पूछा लेकिन कहीं भी एबी निगेटिव ब्लड नहीं मिल सका। तब चांदपुर निवासी समाजसेवी रिजवान बफाती हुसैन को सूचना मिली वह तुरंत ही ब्लड की व्यवस्था कराने में जुट गए। उन्होंने मदर फाउण्डेशन ट्रस्ट ग्रुप में मैसेज किया मैसेज को पढ़कर पूर्व थाना प्रभारी भगतपुर कृष्ण कुमार ने रिजवान बफाती हुसैन से संपर्क किया ओर तुरंत ही रात्रि में करीब ग्यारह बजे चैरिटेबल ब्लड बैंक मुरादाबाद पहुंच गए ओर अपना जम्बो पैक रक्तदान किया। ब्लड मिलते ही डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू कर दिया महिला की डिलीवरी की गई डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई जबकि महिला की जान को बचा लिया गया लेकिन नवजात को नहीं बचा सके। महिला के परिजनों ने पूर्व थाना प्रभारी भगतपुर कृष्ण कुमार व समाज सेवी रिजवान बफाती हुसैन का धन्यवाद अदा किया ओर उन्हें बेइंतहा दुआओं से नवाजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *