February 15, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा कीमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जनपद रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अधिकारियों से अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में जन जीवन सामान्य बनाने के पुननिर्माण कार्यों की अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे।

मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु,सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पांडेय, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, आईजी के.एस. नगन्याल जिलाधिकारी सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक भदाणे मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *