February 15, 2026

अग्रवाल समाज एकता अभियान (पंजी.) संस्था द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गय

काशीपुर। अग्रवाल समाज एकता अभियान (पंजी.) संस्था द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन जीना जोमैटो रेस्टोरेंट में उल्लासपू्र्वक मनाया गया। महाराजा श्री अग्रसेन जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महाराजा अग्रसेन जी की स्मृति में गीत प्रस्तुत किया गया। तदुपरांत नृत्य कार्यक्रम हुआ जिसमें दिव्या प्रथम और प्रीति द्वितीय रहीं। गेम्स व सरप्राइज क्वेश्चंस में सभी ने पुरस्कार प्राप्त किये। तीज क्वीन दीप्ति रस्तोगी बनीं। कार्यक्रम का संचालन संस्था की राष्ट्रीय महिला सचिव श्रीमती सुरभि अग्रवाल ने किया।‌ कार्यक्रम में सीमा,तूलिका,रुपाली,कल्पना, शिप्रा, सपना, अनीता, प्रियंका, मेधावी, रजनी, और स्वाति का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *