June 8, 2025
10000209608928098735080436608.jpg

काशीपुर। आईटीआई थाना अंतर्गत पैगा पुलिस चौकी टीम एवं गौवंश संरक्षण स्क्वायड किच्छा की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर 153 किलोग्राम गौवंशीय मांस व मांस काटने के औजार बरामद किए हैं। इस दौरान एक व्यक्ति भाग निकला, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसएसपी ऊधमसिंहनगर मंजुनाथ टीसी के आदेशानुसार जनपद में गौकशी व पशु क्ररता पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत मुखबिर की सूचना पर बुधवार को आईटीआई थानांतर्गत पैगा पुलिस चौकी टीम व गौवंश संरक्षण स्क्वायड परिक्षेत्रीय मुख्यालय, किच्छा द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम गुलड़िया से यहीं के सलमान हुसैन पुत्र लियाकत हुसैन तथा
लियाकत हुसैन पुत्र मौहम्मद हनीफ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 153 किलोग्राम गौवंशीय मांस व मांस काटने के औजार बरामद किए गए। इस दौरान एक व्यक्ति भाग निकला, जो कि ग्राम बांसखेड़ी निवासी इस्तिखार पुत्र शराफत बताया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 3/5/11(1) उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
टीम में उप निरीक्षक अनिल उपाध्याय चौकी प्रभारी पैगा, उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह गौवंश संरक्षण स्क्वायड किच्छा, अपर उप निरीक्षक सोमवीर सिंह चौकी पैगा, हेड कांस्टेबल दीवान नाथ गौवंश संरक्षण स्क्वायड किच्छा, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार गौवंश संरक्षण स्क्वायड किच्छा,
कांस्टेबल संजय कुमार गौवंश संरक्षण स्क्वायड किच्छा, कांस्टेबल राजकुमार गौवंश संरक्षण स्क्वायड किच्छा, कांस्टेबल बलवन्त सिंह गौवंश संरक्षण स्क्वायड किच्छा, कांस्टेबल दलीप कुमार चौकी पैगा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *