June 8, 2025

काशीपुर। आत्महत्या के लिए उकसाये जाने पर विवाहिता द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने मृतका के पति व एक अज्ञात महिला पर केस दर्ज किया है। ग्राम बैलजुड़ी निवासी अब्दुल कय्यूम पुत्र मौ. जहूर ने अदालत में प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि 29 दिसंबर 2023
को उसकी बहन आरिफा पत्नी मौ. आलम ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। अब्दुल कय्यूम ने अपने बहनोई मौ. आलम व एक अज्ञात महिला पर आरिफा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। प्रार्थना-पत्र का संज्ञान लेती अदालत ने पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मृतका के पति व अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 306 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *