देहरादून। उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव मानसून के बाद यानि 15 सितंबर के बाद होने की बात सामने आ रही है। सरकार इसकी तैयारी में लग गई है। इसके लिए इसी महीने हाई कोर्ट में निकाय चुनावो की टाइमलाइन भी देनी है। उत्तराखंड के सभी नगर निकायों में चुनाव होने हैं। करीब सात माह से निकायों में प्रशासक तैनात हैं। हाई कोर्ट में चुनाव में देरी को लेकर मामला चल रहा है। अब हाई कोर्ट में सरकार को नगर निकायों की टाइमलाइन जमा करनी है। जानकारो के अनुसार क्योंकि प्रदेश में मानसून सीजन में कई जगह नुकसान हो रहा है। रास्ते बंद हो रहे हैं। इसलिए सरकार मानसून के बाद ही निकाय चुनाव कराना चाहती है। सरकार का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें, लिहाज़ा तय किया गया है कि 15 सितंबर के बाद ही नगर निकाय चुनाव कराए जाएं। बताया जा रहा है कि सरकार इससे जुड़ी टाइमलाइन हाई कोर्ट में जमा करने जा रही है। इधर, चुनाव लड़ने के इच्छुक भी चाहते है कि चुनाव अक्टूबर माह में कराए जाएं।
जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 9412528011