June 8, 2025

काशीपुर। कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर वृहस्पतिवार सायं जीजीआईसी रोड से नगर निगम प्रांगण तक विशाल मशाल यात्रा नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा निकाली गई, जिसका नेतृत्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने किया। नगर निगम प्रांगण स्थित करगिल वाटिका में करगिल के बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके शौर्य को नमन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि करगिल की इस ऐतिहासिक जीत को हर साल 25 जुलाई को करगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो हमारी सेना के गौरवशाली इतिहास की यादों को ताजा करता है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि इस लड़ाई में हमारे देश के 527 जवानों ने बलिदान दिया और भारत माता के सिर को गर्व से ऊंचा रखा। उनके इस बलिदान को हम कभी नहीं भुला सकते। भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत पंडित ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मशाल यात्रा में पीसीयू चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीत चौधरी, निवर्तमान महापौर ऊषा चौधरी, आशीष गुप्ता, दीपक बाली, ईश्वर चंद्र गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, मोहन बिष्ट, समरपाल चौधरी, आशीष अरोरा बाॅबी, नितिन कुमार गोले, राजीव अरोरा बच्चू, राहुल कश्यप, अंकुर चौधरी, अभिनव राजपूत, सुनील पाल, कमल कश्यप, कल्पना राणा, मंजू यादव, अर्जुन सिंह ठाकुर, रवि पाल, सोनू कुमार, फारुक खान, इंतजार हुसैन , लवीश अरोरा, कविता यादव, राहुल पैगिया , वंश गोयल, अमन कुमार, जयदीप, रवि प्रजापति, राजेंद्र सैनी, विपिन अरोरा, रजत सिद्धू , हर्ष रत्नाकर, सर्वेश शर्मा, विवेक सारस्वत, अनिल कुमार गुप्ता, रेखा सक्सेना, अशोक सैनी, जाकिर हुसैन, दीपक अग्रवाल बंटी, वैशाली गुप्ता, धीरज वर्मा आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *