June 8, 2025

रुड़की। देवभूमि निकाय सयुंक्त कर्मचारी महासंघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ द्वारा नगर निगम रुड़की में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर शाखा रूड़की के पदाधिकारी एवं नगर पंचायत इमली खेड़ा, नगर पंचायत कलियर व रामपुरा नगर पंचायत के पदाधिकारीगण और पर्यावरण मित्र मौजूद रहे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय सौदा का नगर निगम रुड़की में फूलमालाएं पहनाकर एवं पगड़ी बांध कर स्वागत किया गया। नगर निगम रुड़की के पदाधिकारियों ने चांदी का पेन गिफ्ट किया। संगठन के प्रदेश महासचिव गगन कांगड़ा का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रदेश संगठन महामंत्री राजा पाटिल का फूल माला एवं पटका पहना कर स्वागत किया गया। प्रदेश के संयुक्त सचिव यस गोडियाल का स्वागत भी फूलमालाओं से हुआ। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम कठैर समेत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया गया। रुड़की नगर निगम हाल में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने विचार रखे , जिन्हें सबने गंभीरता से सुना। सबसे अहम मुद्दा उठा कि मौहल्ला स्वास्थ्य समिति के सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए। आउटसोर्सिंग बंद करके सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के लिए सरकार से मांग चल रही है। 2013 की नियमावली को संशोधित करते हुए मृतक आश्रित में 1974 का लाभ दिया जाए।सफाई कर्मचारियों का बीमा योजना उपनल की तर्ज पर, 500000 रुपये का होना चाहिए। मांगें पूरी नहीं होती हैं तो संगठन आन्दोलन करने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *