June 7, 2025

काशीपुर। आरोहण सामाजिक संस्था काशीपुर द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में निर्धन व्यक्तियों में मिष्ठान वितरण किया। साथ ही फुटपाथ पर रहने वालों को वस्त्र इत्यादि वितरित किए। संस्था की अध्यक्ष नीता पोखरिया एवं सचिव चित्रा विष्ट ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे निर्धन वर्ग के लिए भी कार्य करेंगी। इससे पूर्व भी संस्था द्वारा की बार निर्धन व्यक्तियों को राशन वितरित किया गया है। जुलाई 2024 से कार्यरत आरोहण सामाजिक संस्था काशीपुर द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषतः महिलाओं और विकलांगों तथा निर्धन तबके के विकास एवं बाल शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *