June 8, 2025

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया ने द्रोणासागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना न्यास के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है। न्यास के संरक्षक/उपाध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में गुड़िया ने कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। वह पूर्व की भांति न्यास को सहयोग देते रहेंगे। गुड़िया पूर्व में रूप किशोर लालमणि आर्य कन्या इंटर कॉलेज के उपाध्यक्ष पद से भी त्यागपत्र दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *